Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खनिजों के अवैध गतिविधियों पर की गई कार्रवाई, 5 हाईवा एवं 7 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा, 13 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा एवं 7 ट्रैक्टर जब्त किया गया।
      खनिज अधिकारी ने बताया कि केवा नवापारा क्षेत्र में जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 04 हाईवा वाहन जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा एवं चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया। इसी प्रकार तहसील बलौदा अंतर्गत केराकछार क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 हाईवा वाहन जब्त कर थाना पंतोरा में सुरक्षित रखा गया। इसके अतिरिक्त 02 ट्रैक्टर गिट्टी एवं 01 ट्रैक्टर ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर बलौदा थाना के सुपुर्द किया गया। रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 01 ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। वहीं तहसील बम्हनीडीह क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर जब्त कर थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सौंपा गया।
      कलेक्टर महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

See also  CG NEWS : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी स्कूटी सवार 2 युवक ने बुजुर्ग पर किया चाकू से वार…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!