Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल…

जांजगीर-चांपा। शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं।
 घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया तथा उचित उपचार हेतु भर्ती कराया और डाक्टर को घायल के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।
 पुलिस अधीक्षक द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है।
 घायल व्यक्ति ने भी समय पर मदद और सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया।

See also  CG Breaking : ननों की गिरफ्तारी मामले में NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!