छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी राजा बाबू खुंटे उम्र 22 वर्ष ग्राम कुरमा थाना बलौदा के कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब एवं
परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक पल्सर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 26 अगस्त 2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कुरमा का राजा बाबु खुंटे अपने पल्सर मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु देशी प्लेन शराब लेकर अपने घर जा रहा है। कि सूचना रेड कार्यवाही किया आरोपी द्वारा अपने मोटर में एक सफेद बोरी में 70 पाव देशी प्लेन शराब 180 एमएल वाली शीशी किमती ल्रगभग 5 हजार 600 रूपए रखे मिला, एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है।
आरोपी राजा बाबू खुंटे उम्र 22 वर्ष ग्राम कुरमा थाना बलौदा का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जानेे से 26 अगस्त 2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर प्र.आर. जगदीश अजय, आर. महेश राज, रूपेश डहरिया, देव मरकाम, उमेश यादव, रामगोपाल बरेठ, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।



