Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धान खरीदी प्रभारियों का खामियाजा भुगत रहे समिति के कर्मचारी, 62 लाख 06 हजार 01 सौ 97 रुपए 95 पैसे की बारदाना गबन का आरोप, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से होगी शिकायत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जैजैपुर अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र का मामला…

धान खरीदी प्रभारियों का खामियाजा भुगत रहे समिति के कर्मचारी
 
62 लाख 06 हजार 01 सौ 97 रुपए 95 पैसे की बारदाना गबन का आरोप
 
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से होगी शिकायत
 
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जैजैपुर अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र का मामला
 
धान खरीदी केंद्र कचंदा के प्रभारी रामप्रसाद चन्द्रा 982567.67 लाख तो तुषार के प्रभारी उदितनारायण चन्द्रा 750236.08 लाख एवं दतौद के प्रभारी सुभाष साहू 668595.57 लाख रुपए की बारदाना के वसूली राशि में सबसे अधिक
 
सक्ति-जैजैपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा जैजैपुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र आमगांव के धान खरीदी प्रभारी संजय कुमार साहू से वर्ष 21-22 में 1440446.58 लाख रुपए एवं वर्ष 22-23 में महादेव साहू से 54446.25 हजार रुपए,
धान खरीदी केंद्र काशीगढ़ के धान खरीदी प्रभारी अजय कुमार साहू से वर्ष 21-22 में 310275.90 लाख रुपए एवं वर्ष 22-23 में शिवकुमार साहू से 80507.25 हजार रुपए,
धान खरीदी केंद्र ओड़ेकेरा के धान खरीदी प्रभारी गैसराम बंजारे से वर्ष 21-22 में 22-23 में 407650.41लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र कचंदा के धान खरीदी प्रभारी रामप्रसाद चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 22-23 में 982567.67 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र कुटराबोड के धान खरीदी प्रभारीसुप्रभात खांडे  से वर्ष 21-22 में 554489.15 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में केशव चन्द्रा से 106965 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र खजुरानी के धान खरीदी प्रभारी महेंद्र चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 211993.34 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में लालदेव चन्द्रा से 19946.31 हजार रुपए,
धान खरीदी केंद्र अरसिया के धान खरीदी प्रभारी मनोज चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 22-23 में 232463.58 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र जैजैपुर के धान खरीदी प्रभारी सुशील कुमार धीवर से वर्ष 21-22 में 479904.85 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में परसराम चन्द्रा से 107834.45 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र तुषार के धान खरीदी प्रभारी उदितनारायण चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 22-23 में 750236.08 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र दतौद के धान खरीदी प्रभारी सुभाष साहू से वर्ष 21-22 में 22-23 में 668595.57 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र नन्देली के धान खरीदी प्रभारी चूड़ामणि चन्द्रा से वर्ष 21-22 में  230284.49 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र भोथिडीह के धान खरीदी प्रभारी सुष्पेंद्र कुमार चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 166999.29 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में हेमलाल चन्द्रा से 19628.20 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र मुक्ता के धान खरीदी प्रभारी गजानन्द गिरी से वर्ष 21-22 में 22-23 में 182225.44 लाख रुपए,
धान खरीदी केंद्र सेंदरी के धान खरीदी प्रभारी संतोष चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 171914.04 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में राजेश केवट से 35534.20 हजार रुपए,
धान खरीदी केंद्र हरदीडीह के धान खरीदी प्रभारी परसराम चन्द्रा से वर्ष 21-22 में 148660.40 लाख रुपये एवं वर्ष 22-23 में महेंद्र चन्द्रा से 82850.95 हजार रुपए नोडल अधिकारी जांजगीर ने जैजैपुर शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक को पत्र जारी किया गया है और आगे भी कहा गया है कि धान खरीदी समाप्ति पश्चात लेखा मिलान पूर्ण भी कर चुके है। लेखा मिलान पत्रक में बहुत अधिक मात्रा में बारदाना शेष बचे हुए है जिसकी राशि विपणन संघ द्वारा समिति के कमीशन से कटौती कर लिए जाने के बाद नोडल अधिकारी भी नींद से जागे है। इसके पहले अनभिज्ञ थे और समिति का आर्थिक क्षति हुई है और 15 दिवस के भीतर राशि की वसूली करने का आदेश जारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जैजैपुर को किया गया है। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी जैजैपुर शाखा प्रबंधक द्वारा कोई पहल नही किया गया है और न कि किसी धान खरीदी प्रभारियों को नोटिस थमाया गया है। ऐसी स्थिति में धान खरीदी प्रभारी से कैसे राशि वसूली की जाएगी इससे स्पष्ट होता है कि जिम्मेदार अधिकारी शासन की राशि को वसूली करने में कोई रुचि नही ले रहा है।
धान खरीदी प्रभारियों का आरोप की बारदाना को शासन नही ले रहा वापस
आपको बता दे कि अभी तक बचे बारदाना को किसी प्रभारी द्वारा वापस नही किया गया है और जानकारी के अनुसार प्रभारियों द्वारा बचे बारदाना की लिखित जानकारी शासन को नही भेजा गया है। इससे स्पष्ट होता है कि कही न कही बारदाना की राशि गबन करने की उद्देश्य से ही शेष बचे बारदाना को शासन को लिखित में अवगत नही कराया गया है। बरहाल जो भी हो लाखो रुपये की समितियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभारियों मालामाल समिति के कर्मचारियों को वेतन की लाले
आपको बता दे कि समिति के कर्मचारियों को अनेको महीने से वेतन नही मिला है कर्मचारियों को समिति के राशि का वेतन भुगतान होता है लेकिन धान खरीदी प्रभारियों का कारनामा का खामियाजा कर्मचारी भुगत रहे है। पालन पोषण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और खाद्य विभाग ने बारदाने की राशि समिति से काट लिया गया है। अगर ऐसी स्थिति रही और वसूली प्रभारियों से नही किया जाता है तो प्रभारी मामामाल बन गए और समिति के कर्मचारियों की दिवालिया हो जाएगा। समय रहते राज्य सरकार को संज्ञान में लेकर वसूली करने की आवश्यकता है और दोषियों पर कार्यवाही की जरूरत है।
वर्जन
सभी धान खरीदी प्रभारियों को मीटिंग बुलाकर बोल दिया हूं अगर सभी शाखा प्रबंधक वसूली की आदेश करते है तो हम भी वसूली करने की नोटिस जारी किया जाएगा।
संतोष कुमार सोनी
शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा जैजैपुर

See also  मारपीट एवं कंटेनर वाहन का डीजल लूटपाट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!