Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ट्रैक्टर का ट्राली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। ट्रैक्टर का ट्राली चोरी करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद दुबे निवासी कोटमीसोनार के द्वारा 03 दिसम्बर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसके पुरानी इस्तेमाली ट्रैक्टर का ट्राली जो बाडी (कोठार) मे खडी की थी जिसे दिनांक 02-03- दिसम्बर 2023 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 617/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवं समेय लाल केवट साकिन कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर तथा एक बाल अपचारी द्वारा मिलकर ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किया गया है, की सूचना पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया। बताया की  02-03 – दिसम्बर 23 को दरमियानी रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली को चोरी किए है और घटना में इंडीआयर कार CG-07-MB- 6155, ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG-10- AK- 2124 का उपयोग करना एवं नगदी रकम 1000 रुपए को बरामद कराया गया है।
आरोपी सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवं समेय लाल केवट साकिन कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश उपरान्त बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि बी.पी. खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया, गुलशन लकडा, अनिल जांगड़े, बृजपाल बर्मन  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बहन के साथ गई थी मेहंदी लगाने...फिर रिश्तेदारों में मचा कोहराम, जानें पूरा मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!