छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
कार में स्टण्ट बॉजी करने वाले नाबालिक वाहन चालको के विरूद्व पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मोटर अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में 27 फरवरी 2024 को जांजगीर मुख्यालय में कुछ ब्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहन में तेज गति वाहन चलाकर स्टण्ट बाजी कर रहें है कि सूचना पर तत्काल यातायात पुलिस द्वार मौका स्थल पर गया। जहां पर चार पहिया वाहन कार में 04 नबालिकों वाहन चालकों के द्वारा स्टण्ट बाजी करते पाया गया जिसके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में यदुमणी सिदार SDOP चांपा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक ललन पटेल यातायात का सराहनीय योगदान रहा।



