Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घरेलू विवाद और जमीन बटवारा की बात को लेकर भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। घरेलू विवाद और जमीन बटवारा की बात को लेकर भाई की हत्या करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी चंद्रमणी टैगोर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका सगा भाई चंद्रभूषण टैगोर आए दिन शराब पीकर घरेलू बात तथा जमीन बंटवारे को लेकर गाली-गलौज विवाद करता है जिसे प्रार्थी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा समझाइश किया जाता है। इसी तरह दिनांक 13 जनवरी 26 को रात्रि करीबन 8:30 बजे प्रार्थी का भाई चंद्रभूषण शराब के नशे में आकर अपने भाई और माँ को लगातार गाली-गलौज कर रहा था तथा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था। जिसे समझाइश देने पर नहीं मान रहा था जिससे परेशान होकर उसके एक अन्य भाई चंद्रभास टैगोर ने घर में रखे लोहे के एंगल को लाकर मृतक के सिर पर हत्या करने की नियत से सिर पर हमला किया चोट लगने से अत्यधिक खून निकल रहा था जैसे मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गया की सूचना पर थाना कोतवाली में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दिया गया। जिस पर तत्काल आरोपी को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम पुटपुरा से आरोपी को भागते हुए पकड़ा, पूछताछ पर अपने भाई चंद्रभूषण के द्वारा गाली-गलौज करने से परेशान होकर उसकी हत्या करने का अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का एंगल जप्त किया गया तथा आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर,आरक्षक नितीश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

See also  थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में निर्मित रनिंग ट्रैक में मोटर सायकल में स्टण्टबॉजी करने वाले 02 युवकों को पड़ा महंगा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!