छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बैंक का कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बैंक का कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी 16 दिसंबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000 एवं नगदी 10000 कुल 20000 रूपए लिया है। और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध में पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा को सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुल 1 लाख 8 हजार 839 रूपए लेना बताया, जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक माणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सउनि बीरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



