Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दन्तेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर माओवादी दम्पति सहित 20 लाख के 04 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

दन्तेवाड़ा। आत्मसमर्पित माओवादी दम्पति रीजनल कंपनी नम्बर 02 के सदस्य पद पर छ.ग. शासन द्वारा 08-08 लाख रूपये, उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम सदस्या पर 03 लाख रूपये एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय पूवर्ती आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष पर 01 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

आत्मसमर्पित रीजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर ग्राम तालपुर एवं थाना पामेड अंतर्गत ग्राम जारापल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी घटनाओ में था शामिल।*

आत्मसमर्पित राजनीतिक टीम सदस्या नक्सल संगठन में नए कैडर को विभिन्न नक्सल विषयों पर शिक्षा देने का काम करती थी।

जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0.)सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव गाँव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण,अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगलों में रहने की कठिनाइयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 04 ईनामी माओवादी क्रमशः
(1) रीजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य हुंगा तामो उर्फ तामोसुर्या पिता स्व0 जोगा तामो उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी विक्रमपल्ली उईकापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (08 लाख ईनामी)
(2) रीजनल कंपनी नम्बर 02 की सदस्या आयती ताती पति हुंगा तामो उर्फ तामो सुर्या (पिता आयतु ताती) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार गायतापारा (हाल विक्रमपल्ली उईकापारा) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (08 लाख ईनामी)
(3) उत्तर सब जोनल ब्यूरो सदस्या/राजनीतिक टीम सदस्य देवे उर्फ विज्जे वंजाम पिता स्व. देवा वंजाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मैलूर (मैसालूर) बड़ेपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा (03 लाख ईनामी)* एवं
(4) *पूवर्ती आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष माड़वी आयते पति नुप्पो भीमा उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा (हाल माले थाना अच्चापुरम तेलांगाना)(01 लाख ईनामी) ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 22.09.2024 को पुलिस उप
महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.),पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

See also  भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं - पंकजा-प्रज्ञा दीदी, सभापति निवास में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा...

उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

Advertisment

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी।समाज में पुनर्वासित करने के लिये प्रोत्साहन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!