छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री के लिए बाइक में परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को 25 दिसंबर 23 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सुकली के मेन रोड से सनत सिंह द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु बाइक बजाज CT-100 में जांजगीर की तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे 10-10 लीटर के पांच जरकिन में कच्ची महुआ शराब 50 लीटर बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 896/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर जूडिशल रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना जांजगीर के सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा आशुतोष कर्ष, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।



