Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

योजनाओं के क्रियान्वयन में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका, प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग के साथ: केबिनेट मंत्री देवांगन, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के नववर्ष और अभिनंदन समारोह में हुए शामिल…

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य के अधिकारियों व कर्मचारी वर्ग को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार समय-समय पर इस दिशा में सार्थक पहल करेगी। इस आशय का विचार केबिनेट मंत्री देवांगन द्वारा कल कोरबा के अंधरीकछार स्कूल में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन और अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर व्यक्त किया गया। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में उचित कदम उठाएगी। हम संवाद सेतु स्थापित कर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।

See also  ‘Raja Shivaji’ का जादू’ एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मचा तहलका, बॉक्स ऑफिस पर ‘राज’ करने को तैयार रितेश देशमुख की फिल्म

मंत्री देवांगन ने कहा कि शिक्षकों के पदोन्नति का मार्ग सुगम होगा और वेतन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बहुत जल्द राज्य सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए जितने भी पदोन्नति के मामले अटके हुए थे, उन पर शीघ्र पहल करेगी।

फेडरेशन की और से केबिनेट मंत्री का गजमाला से स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, पूर्व एल्डरमेन राधे यादव, लक्ष्मण श्रीवास, दीपक जायसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे। फेडरेशन के (प्रांतीय सलाहकार) बीपी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स संघ पंकज पांडे, सत्येंद्र देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष छग प्रदेश लिपिक संघ रोहित तिवारी, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!