Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

India squad for Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, 3 नाम चौंकाने वाले, अजीत अगरकर के साथ 111 मैच खेलने वाले ने चुनी ये टीम

नई दिल्ली,19अगस्त : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान अब से कुछ ही देर बाद होना है. लेकिन, उससे पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की ओर से अपनी-अपनी टीम को चुनने का सिलसिला भी लगातार जारी है. जिनकी चुनी टीम की बात हम करने जा रहे हैं वो टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ 111 इंटरनेशनल मैचों में कंधे से कंधा मिलाकर खेल चुके हैं. उन्होंने अपनी जो टीम चुनी हैं, उसमें से पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा T20 शतक ठोकने वाले संजू सैमसन का नाम बाहर रखा है. उसके अलावा 3 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनके एशिया कप में खेलने के बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.

सैमसन बाहर, गिल अंदर
अब आप सोच रहे होंगे कि अजीत अगरकर के साथ 111 मैच खेलने वाले और एशिया कप के लिए अपनी टीम इंडिया चुनने वाले वो हैं कौन? तो उनका नाम है हरभजन सिंह. हरभजन ने अपनी टीम के टॉप ऑर्डर से संजू सैमसन को बाहर रखा है और उनकी जगह शुभमन गिल को शामिल किया है. मतलब उन्होंने सैमसन के पावरहिटिंग से ज्यादा गिल के क्लास पर भरोसा जताया है. इसके अलावा उन्होंने यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा को भी अपनी टीम में जगह दी है.

See also  डायल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02  आरोपियों को किया गिरफ्तार

ये 3 नाम तो पूरी तरह से चौंकाते हैं!
सैमसन को बाहर करना तो फिर भी समझ आता है. मगर हरभजन ने जो रियान पराग, केएल राहुल और ऋषभ पंत के तौर पर अपनी 15 सदस्यीय टीम में 3 नाम शामिल किए हैं, वो जरा चौंकाते हैं. क्योंकि, ये तीनों खिलाड़ी इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली भारत की आखिरी T20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे. और ना ही इन तीनों नामों के चुने जाने को लेकर पहले से किसी तरह की कोई हलचल है. इतना ही नहीं हरभजन ने ये भी कहा है कि भारत को केएल राहुल या पंत में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में खिलाना चाहिए.

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में हुआ पुलिस कैंटीन प्रारंभ, कैंटीन खुलने से पुलिस परिवार में हर्ष...

भज्जी ने राहुल और पंत को तो अपनी टीम में चुना ही है, उसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी जगह दी है. उनकी टीम की सबसे बड़ी खामी पेस अटैक के मौर्चे पर दिखती है, जहां बुमराह और सिराज के अलावा और कोई भी स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज नहीं है.

एशिया कप के लिए हरभजन सिंह की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत

Advertisment

भज्जी और अगरकर का 111 मैचों का याराना
हरभजन सिंह और अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए साल 1998 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बन चुके अजीत अगरकर ने अपने करियर में 221 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उनके 111 मैचों में हरभजन सिंह भी साथ रहे हैं. भज्जी और अगरकर 13 टेस्ट, 94 वनडे और 4 T20 साथ में खेले हैं.

See also  बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, पंडाल का हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!