Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महावीर कोल वासरी से डीजल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। महावीर कोल वासरी से डीजल चोरी करने वाला फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी राजकुमार मिश्रा प्रबंधक महावीर कोल वासरी भिलाई थाना बलौदा ने 11 जून 2024 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 जून 2024 को सुबह करीबन 03ः00 बजे लोडर आपरेटर बद्रिकेशवर साहू द्वारा अपने अन्य साथी से मिलकर डीजल की चोरी कर रहा है। उसी समय महावीर कोलवासरी के सुरक्षाकर्मी द्वारा डीजल से भरा हुआ डिब्बा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 223/24 धारा 379,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी बद्रिकेश्वर साहू निवासी खुरसुला थाना बिलाईगढ जिला बिलाईगढ सारंगढ को गिरफ्तार कर पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। आरोपी अमन खूंटे पिता स्व. जयप्रकाश उम्र 22 वर्ष सा. भिलाई थाना बलौदा जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासजी की जा रही थी जिसे 13 जून 2024 को मुखबिर सूचना से पकड़ा गया। जिसके द्वारा महावीर कोलवासी के लोडर वाहन से डीजल  को जरिकेन में भरकर चोरी करना स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. सुदर्षन वारे एवं आर. श्याम भूषण राठौर, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!