छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बावन परी का दांव लगाते 07 जुआरी चढ़े पुलिस के हथे, नवागढ़ पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बावन परी का दांव लगाते 07 जुआरीयों को नवागढ़ पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले के हमर पुलिस हमर संग के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया, जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवं थाना नवागढ़ पुलिस को 12 जून 2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार खिसोरा के खेत में रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है की सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिल कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ एवं सायबर टीम जांजगीर के संयुक्त टीम तैयार किया गया जो गवाहों के समक्ष जाकर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपियों को रूपयें पैसे का दांव लगाकर काट पट्टी नाम का जुआ खेलते पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही किया गया।
आरोपीगण – वीरेंद्र कुमार पिता अनुज राम निवासी खिसोरा, मोहन दास पिता नारायण दास निवासी खिसोरा, किशोर दास पिता अशोक दास निवासी खिसोरा, परमेश कुमार पिता साखी राम बंजारे निवासी खिसौरा, शिवा काटले पिता शंकर लाल निवासी खिसोरा, पंकज कुमार पिता बाली राम निवासी मुड़ापार, ननकी लहरे पिता कृपाल निवासी खिसोरा उपरोक्त आरोपियों के पास से 52 ताश पत्ती, जुमला रकम 12070 रुपए की बरामद कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना थाना प्रभारी नवागढ़, सायबर सेल प्रभारी उपनिरी. पारस पटेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आर. गिरीश, रोहित कहरा, आनंद सिंह, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजीव सायबर सेल जांजगीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



