Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला फरार आरोपी  गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला फरार आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी 16 दिसंबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी निर्मल चंद्रा अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000 एवं केस 10000 कुल 20000 रूपया लिया है और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध में पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है। आरोपी प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।
 विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 17 दिसंबर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।
प्रकरण आरोपी रेहान चंद्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर फरार था जिसकी बम्हनीडीह पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे मुखबिर सूचना पर से उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी निर्मल चंद्रा के साथ प्रार्थी एवम अन्य व्यक्तियों से ठगी करना
बताए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनिडीह, सउनि बीरेंद्र सिंह, संतोष बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 3 अगस्त को स्वर्णप्राशन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!