Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ऐश्वर्या राय की महाफ्लॉप फिल्म, डूबने से अभिषेक बच्चन भी नहीं बचा सके

मुंबई : रियल लाइफ बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ में बड़े पर्दे पर भी नजर आए हैं. दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. आज हम आपको अभिषेक और ऐश्वर्या की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उनके करियर की महाफ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है. ऐश्वर्या और अभिषेक की ये पिक्चर अपने बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई थी.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले कई फिल्मों में साथ में काम किया था. वहीं शादी के बाद भी इस जोड़ी को साथ में देखा गया था. दोनों ने असल जिंदगी के साथ-साथ पर्दे पर भी अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है. हालांकि दोनों की फिल्म ‘उमराव जान’ को दर्शकों ने नकार दिया था. 19 साल पुरानी इस पिक्चर का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था.

See also  CG News: गाँव में घुसा तेंदुआ, मवेशी का किया शिकार, गांव में भय का माहौल...

23 करोड़ में बनी थी ‘उमराव जान’
साल 1981 में बड़े पर्दे पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने ‘उमराव जान’ नाम की फिल्म में काम किया था. जबकि 25 साल बाद फिर से इसी नाम से साल 2006 में भी फिल्म बनी थी. इस बार हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय ने लीड रोल प्ले किया था. इसका डायरेक्शन किया था जे पी दत्ता ने. फिल्म में उनके अपोजिट थे अभिषेक बच्चन. 3 नवंबर 2006 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म का बजट 23 करोड़ रुपये था.

बजट का आधा भी नहीं कमा सकी फिल्म
उमराव जान में अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ-साथ शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, आयशा जुल्का, दिव्या दत्ता और कुलभूषण खरबंदा जैसे मशहूर कलाकारों ने भी काम किया था. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 साल पुरानी ये पिक्चर सिर्फ 7.42 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई थी, जो बजट का आधा भी नहीं है. इस हिसाब से उमराव जान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.

See also  ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड: पानी की बोतल में ड्रग्स सप्लाई करते दो छात्र गिरफ्तार, 10 लाख का मादक पदार्थ जब्त...

इन फिल्मों में साथ दिखे थे अभिषेक-ऐश्वर्या
उमराव जान के अलावा अभिषेक और ऐश्वर्या ने ‘गुरु’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘बंटी और बबली’, ‘धूम-2’, ‘सरकार राज’ और ‘रावणन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. दोनों आखिरी बार रावणन (2010) में साथ नजर आए थे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!