Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बनाएंगे आप की सरकार : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप… छत्तीसगढ़ में दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप…

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बनाएंगे आप की सरकार : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप

छत्तीसगढ़ में दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के चार सहप्रभारी प्रदेश के दौरे पर हैं। चारों सहप्रभारियों ने शुक्रवार को प्रदेश के 4 अलग-अलग जोन में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सहप्रभारियों ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए जोर दिया। साथ ही, विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का मंत्र दिया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया। सहप्रभारियों ने कहा कि बूथ स्तर तक तैयारी करनी है। चुनाव जीतना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। बूथ स्तर पर पार्टी से लोगों को जोड़ने का आह्वाहन किया।

See also  बिजली विभाग को दुर्घटना का इंतजार, खुले सर्विस तार झूल रहे हैं निचे, पिकअप चालक बाल-बाल बचा...

प्रदेश सहप्रभारी एवं पंजाब से विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने रायपुर जोन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की सभी को विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि चारों सहप्रभारी ने अलग-अलग जोन में नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन किया। सहप्रभारियों के बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई और चुनाव को गंभीरता से लेते हुए हर बूथ पर अपनी जीत सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं को दिल्ली और पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर हर मतदाता को बताने की बात कही। पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को हर घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

Advertisment

‘आप’ देश की सबसे यंग पार्टी है और 10 सालों के अंदर नेशनल पार्टी का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद से ही देश में सिर्फ दो पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने राज किया। लेकिन भ्रष्टाचार से तंग आकर देश के लोगों ने आम आमदी पार्टी को चुना। दो राज्य दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है।

See also  संबलपुरी पैटर्न की सुंदर साड़ियां बन रही रीपा में, अपने शानदार मोटिफ की वजह से छत्तीसगढ़ में भी काफी लोकप्रिय हैं इस पैटर्न की साड़ियां...

प्रदेश सहप्रभारी हरदीप मुंडिया ने बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह हमने दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में काम किया, उसी तरह से छत्तीसगढ़ में भी काम करेंगे और जीतेंगे। जैसे हमने और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया और दिल्ली-पंजाब में सरकार बनाई उसी तरह छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे।

आम आदमी पार्टी ने बैठक को लेकर गांव-गांव जाकर एक-एक व्यक्ति से मिलकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। पार्टी जनता के मूलभूत सुविधाओं को लेकर उनके बीच में जाएगी और छत्तीसगढ़ के लोगों के हित के मुद्दे को उठाएगी। साथ ही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कुशासन व वादाखिलाफी को लोगों के सामने लाएंगे। चारों सहप्रभारियों को प्रदेश के संगठन को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। निश्चित ही केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

See also  विधायक ब्यास कश्यप के सतत प्रयास से जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी

बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव उत्तम जैसवाल गोपाल साहू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी लोकसभा अध्यक्ष विन्देश राठौर, लोकसभा सचिव आशुतोष गोपाल जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जिला सचिव विनय गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!