Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सिचाई कॉलोनी से लेकर कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली सड़क जर्जर… भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप… सड़क लापता सम्बन्धी पोस्टर लहराया…

सिचाई कॉलोनी से लेकर कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

सड़क लापता सम्बन्धी पोस्टर लहराया

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर कार्यकर्ताओं को लेकर सड़क खोजने निकले।
जांजगीर स्थित पुरानी सिंचाई कॉलोनी से लेकर कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली सड़क जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर नगर पालिका सहित जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, परन्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
आज भाजपा नेता इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने सड़क के लापता होने सम्बन्धी पोस्टर लहराते हुए कांग्रेस सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि विकास के मामले पर सरकार का रवैया हमेशा दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण केवल इसलिए नहीं किया जा रहा है, क्योंकि यहां की पार्षद भाजपा की है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का यह दोहरापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisment
See also  गरियाबंद के जंगलों में बड़ा नक्सली एनकाउंटर,इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया,मौके से एसएलआर हथियार और जरूरी सामान बरामद हुआ है...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!