Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आकृति महिला मंडल ने मकर संक्रांति एवं  लोहड़ी की थीम पर लगाया आनंद मेला, विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार हुए शामिल…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह के आवासीय परिसर अरपा विहार में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा मकर संक्र्रांति एवं लोहड़ी की थीम पर आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभा कटियार रहीं। प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने व्यंजनों की तारीफ करते हुए आनंद मेला के आयोजन की भरपूर सराहना की।
आनंद मेला में आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा एवं कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा व पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एसके कटियार एवं प्रभा कटियार का आत्मीय स्वागत किया गया। आनंद मेला का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एवं अतिथियों द्वारा भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीएसपीएसम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता हेमंत सचदेव, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता संजय शर्मा, संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष निहारिका शर्मा, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष सविता सचदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रबंध निदेशक एवं अतिथियों द्वारा आनंद मेला में लगाए गए विभिन्न पकवानों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इनमें केक, मुंगौड़ी, देहाती बड़ा, इडली, दोसा, वेज पुलाव, चाऊमीन, गुपचुप चाट, गुलाब जामुन, जलेबी, छोले भटूरे, स्वीटकार्न चाट, पाव भाजी, चिकन बिरयानी, आइसक्रीम, पानी, चाय और कॉफी के स्टॉल शामिल रहे। आनंद मेले का विशेष आकर्षण विद्युत संयंत्र के कर्मचारियों द्वारा पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। गिटार एवं बांसुरी वादन के साथ ही विभिन्न प्रांत को दर्शाता हुआ नृत्य बहुत ही मनमोहक रहा। लोहड़ी और मकर संक्रांति थीम पर बनाई गई सेल्फी पॉइंट का सभी आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।
आंनद मेला में महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था। आनंद मेला की आवश्यक व्यवस्था को उपाध्यक्षगण लता कोसरे, रूबी श्रीवास्तव, अर्निका लकरा, अनिता द्विवेदी, राजलक्ष्मी तिवारी एवं सचिव प्रीति बंजारे, कोषाध्यक्ष सुषमा तारेंद्र, सहसचिव शैला जार्ज, प्रेमलता जायसवाल, क्रीड़ा सचिव अर्चना लकड़ा, गोल्डी नेताम, सांस्कृतिक सचिव नीतू देवदत्त व रीना सिंह धुरंधर, द्वारा संभाला गया। आनंद मेला में महिला मंडल की सदस्याओं, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस समेत समस्त विभाग का भरपूर सहयोग रहा। प्रबंध निदेशक कटियार ने अपने प्रवास के दूसरे दिन विद्युत संयंत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

See also  अंजनेया यूनिवर्सिटी व कोर्स स्क्वायर के संयुक्त प्रयास से जांजगीर में सफल करियर काउंसलिंग, 50+ विद्यार्थी हुए शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!