24 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी जांजगीर-चांपा विधान सभा, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे शामिल…

24 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी जांजगीर-चांपा विधान सभा
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे शामिल
जांजगीर-चांपा। जिले के भाजपा परिवर्तन यात्रा दिवस प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेयह भाजपा की दुसरी परिवर्तन यात्रा 24 सितम्बर को शाम 4ः00 बजे जांजगीर-चाम्पा विधान सभा पहुंचेगी। चाम्पा घठोली चौक से जांजगीर कचहरी चौक तक बाईक रैली द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा। शाम 4ः00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में विशाल आम सभा का कार्यक्रम होगा। 25 सितम्बर को यह परिवर्तन यात्रा प्रातः 9ः00 बजे जांजगीर से ग्राम खोखरा पहुंचेगी जहां मां मनका दाई मंदिर दर्शन करने के उपरांत यह यात्रा प्रातः 11ः00 बजे ग्राम कुटरा पहुंचेगी, जहां स्वागत सभा का कार्यक्रम होगा। स्वागत सभा के पश्चात प्रातः 11ः15 बजे पामगढ़ विधान सभा के कुटरा बोड़ में आम सभा होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे। ततपश्चात यह यात्रा दोप. 12ः30 बजे अकलतरा विधान सभा के पकरिया ग्राम में स्वागत सभा होगी। उसके पश्चात दोप. 12ः50 बजे ग्राम बनाहिल में स्वागत सभा होगी। ततपश्चात यह यात्रा दोप. 1ः00 बजे ग्राम नरियरा पहुंचेगी जहां आम सभा का कार्यक्रम होगा। दोप. 2ः00 बजे भोजन नरियरा में होगा। भोजन पश्चात यह यात्रा बिलासपुर जिला में प्रस्थान करेगी। जांजगीर कचहरी चौक के आम सभा में 24 सितम्बर को पद्मश्री अनुज शर्मा/मोना सेन का कार्यक्रम होगा।



