छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए अवैध शराब बिक्री वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की रामू बरेठ निवासी महंत द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से जरिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब 25 लीटर कीमती 2,500 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 19/ 2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरीक्षक रमेश एक्का, बाबूलाल दिवाकर एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



