Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज विराजमान हुए हमारे प्रभु श्री राम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वित्त मंत्री ने रायगढ़ में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की…

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया ।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा है की वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज हमारे प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं। आज का यह ऐतिहासिक दिवस छत्तीसगढ़, भारत ही नहीं अपितु सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले पूरी दुनिया के लोगों के लिए गौरव और भावुक कर देने वाला दिन है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह केवल अयोध्या के श्री राम मंदिर का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्राण प्रतिष्ठा है।

See also  राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!