Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले  03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए  लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण क्षेत्र ग्राम महका, लोहर्शी एवं सलखन में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। 20 जनवरी 24 को आरोपी राजू कश्यप निवासी सलखन के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रुपए को बरामद किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तथा 21 जनवरी 24 को मुखबिर के सूचना पर आरोपी पवन निवासी लोहर्षी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपए एवं आरोपिया प्रमिला कुर्रे निवासी महका के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपए बरामद किया जाकर, आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, उप निरीक्षक पारस पटेल सहायक उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक तारीकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, रोहित कहरा, अर्जुन यादव, गिरीश कश्यप, महिला आरक्षक नंदिनी मधुकर का सराहनीय  योगदान रहा।

See also  भीषण सड़क हादसा: गर्भवती महिला समेत 3 की मौत, एक नाबालिग गंभीर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!