Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम, सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम…

सक्ती। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कूलेक्टर ने जिम्मेदारीयां सौंपी है। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। कलेक्टर ने क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित कराए जाने कहा है।

See also  नव युवक भक्तों द्वारा निकाली गई जगन्नाथ भगवान की शोभा यात्रा...

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल का लिया जायजा

कलेक्टर पन्ना के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों के साथ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के लिए धार्मिक स्थल तुर्रीधाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके अलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत का घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।

See also  साय सरकार की पहल: राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा...

पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती जिले में भव्य एवं वृहद रूप से मनाया जाएगा रामोत्सव

Advertisment

पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिला और विकासखंड स्तर पर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बासीन के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार विकासखंड सक्ती में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ऋषभ तीर्थ के दमऊदरहा के श्री राम जानकी मंदिर स्थल पर, जनपद पंचायत मालखरौदा का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा के श्री राम जानकी मंदिर में, जनपद पंचायत जैजैपुर का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ओडेकेरा के श्री राम जानकी मंदिर में, जनपद पंचायत डभरा का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत किरारी के श्री राम मंदिर में, नगर पालिका परिषद सक्ती स्तरीय कार्यक्रम श्री हनुमान मंदिर में(विद्युत सब स्टेशन के पास), नगर पंचायत बाराद्वार स्तरीय कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर बाराद्वार में, नगर पंचायत अडभार का कार्यक्रम मां अष्टभुजी मंदिर अडभार में, नगर पंचायत जैजैपुर का कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर में, नगर पंचायत डभरा का कार्यक्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में, नगर पंचायत चंद्रपुर का कार्यक्रम मां चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकडा को नोडल अधिकारी तथा परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. बी पी भारद्वाज सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं l

See also  मुख्यमंत्री से राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय ने की सौजन्य मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!