Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में की साफ-सफाई…

सक्ती। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले भर में विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई किया जिसमें कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि अपने कार्यालय एवं आस-पास के परिवेश को स्वच्छ एवं साफ बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अपने घर एवं कार्यालय के आसपास की जगह को साफ रख कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर के.एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार , डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, जिला पंचायत नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, राकेश द्विवेदी एसडीओ (पीडब्लूडी) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई की।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे, आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!