Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गुरूपर्व में शामिल हुए उद्योग मंत्री देवांगन, कोहड़िया में विकास कार्यों के लिए 35 लाख रूपए की घोषणा की…

रायपुर। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा जिले के कोहड़िया स्थित झरनापारा में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के जयंती के अवसर पर आयोजित गुरूपर्व समारोह में शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर जिले और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम में युवाओ द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर जय सतनाम कल्याण समिति द्वारा कोहड़िया में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने लगभग 35 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता को विकास कार्यों के लिए अब राशि मांगने की जरूरत नही पडे़गी। आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वार्ड के लोगों को किसी भी कार्य के लिए मांग करने की जरूरत नहीं है, वार्ड का विकास आप लोगों का हक है, आप लोगों के मांग पत्र से पहले विकास कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी किया जाएगा।

See also  सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी, जिला अस्पताल मुंगेली में बोन टयूमर का हुआ सफल ऑपरेशन...

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन ने बस्ती में मुक्तिधाम के लिए 15 लाख, नाली निर्माण के लिए 5 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख और कबीर चौरहा के निर्माण की घोषणा की। मंत्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों ने एक बेटे और भाई की तरह मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह वार्ड मेरे परिवार का हिस्सा है। इसलिए अपने मद के लिए सबसे पहले जो घोषणा मैने की है वह इसी बस्ती के लिए की है। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन, सतनामी कल्याण समिति के यू आर महिलांगे, रमेश जाटवर, अमृता मिलन, अजय कुमार निराला, ईश्वर पाटले, विनोद दिवाकर समेत अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  Durg Crime : बच्चों के मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में हिंसक पथराव और इलाके में तनाव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!