Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Durg Crime : बच्चों के मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में हिंसक पथराव और इलाके में तनाव

दुर्ग : दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई। विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। पत्थरबाजी में सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले हुई एक घटना के कारण पहले से ही तनाव था। करणी सेना ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। SSP मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रखा गया है।

See also  विराट हिन्दू सम्मेलन, सक्ती में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं प्रदेश भाजपा मंत्री श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने पांव पखारकर 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। इस दौरान बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी, जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सहित अन्य मौजूद रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!