Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का दिया परिचय, रायपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यान मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का परिचय दिया। सभी को अपने दैनिक जीवन में सरल एवं पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के उद्देश्य से मिशन लाईफ मुहिम भारत सरकार द्वारा व्यापक रूप से देशभर में चलाया जा रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार उक्त महत्वकांक्षी मुहिम को छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद् स्तर पर क्रियान्वित किया जाना है।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा रविवार को ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर में मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय पर आगंतुको हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिशन लाईफ विषय पर क्वीज का भी आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिये गये तथा प्रतिभागियों से सुझाव भी दिए।

See also  RAIPUR : अब कभी-भी हो सकता है नए मंत्रियों का एलान, तय कर लिए गए हैं नाम, सिर्फ घोषणा बाकी...

क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा छात्र-छात्राओं को मिशन लाईफ के विषय पर जानकारी दी गयी तथा उनके द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रेडा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लाभ लिये जाने हेतु प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं इस मुहिम को गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को आने वाले समय में व्यापक रूप से छत्तीसगढ़ के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में आयोजित किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया।

इस कार्यक्रम को निहार रंजन साहू, परियोजना समन्वयक, क्रेडा द्वारा संचालित किया गया तथा उनके द्वारा मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में क्रेडा के जे.एन- बैगा, कार्यपालन अभियंता, सिद्धार्थ कमाविसदार, सहायक अभियंता, डॉ. प्रियंका पचौरी, परियोजना समन्वयक एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!