Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की स्टडी करेगी चिप्स की टीम, इन राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन कर राज्य के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी नवाचार लागू किये जाने पर होगा विचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने की चिप्स की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…

गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की स्टडी करेगी चिप्स की टीम

इन राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन कर राज्य के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी नवाचार लागू किये जाने पर होगा विचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने की चिप्स की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया

रायपुर। चिप्स की टीम गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन करेगी तथा छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में इनकी समीक्षा कर उपयोगी नवाचारों को प्रदेश में लागू करने समीक्षा की जाएगी। आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित चिप्स कार्यालय, कांफ्रेंस हाल में इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए यह निर्देश दिये। उन्होंने चिप्स को योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये।

See also  CGPSC 2023 का आज से शुरू होगा इंटरव्यू

इस अवसर पर चिप्स द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया, जिसपर निहारिका बारिक ने विभागवार चर्चा कर समाधान प्राप्त करने का सुझाव दिया ।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा अनेक जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें भारतनेट फेस-प्प्, ई-डिस्ट्रिक्ट, स्वान, स्टेट डाटा सेंटर, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल आदि प्रमुख हैं।

समीक्षा बैठक में चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल के साथ-साथ वित्त नियंत्रक बिनोद कुमार लाल, चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजितेश पाण्डेय, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविन्द्र कुमार पटेरिया, अश्रि मिश्रा तथा चिप्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन जिला अध्यक्ष द्वारा सनातन हिंदू हित की रक्षा एवं राष्ट्रीय सनातन बोर्ड गठन हेतु एसडीएम को सौपा गया ज्ञापन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!