Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपर कलेक्टर ने ली जिले के ट्रांसपोर्टरों की बैठक…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन पर अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ट्रांसपोर्टरों (मालवाहक) के मालिकों एवं वाहन चालकों की बैठक ली। बैठक में वाहन चालकों द्वारा किए जा रहे चक्काजाम व बंद के आह्वान के संबंध में चर्चा की गई। अपर कलेक्टर ने कहा कि चक्काजाम करने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वाहनों चालकों से अपील की है कि वे अन्य वाहन चालक जो स्वेच्छा से वाहन चला रहे हैं उन्हें परेशान न करें। निजी वाहनों तथा आवश्यक सेवा के वाहनों के संचालन में बाधा डालने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव, जिले के ट्रांसपोर्टर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!