Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने ली आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की बैठक, वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद…

 जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए और ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि भ्रामक जानकारी न फैलने पाए, जनता तक सही जानकारी पहुँचे अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई करने कहा। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में नहीं होंगी आवश्यक सेवा बाधित – कलेक्टर
     कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी। जिले में आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी।
       पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि आगामी नये कानून में धारा 106 (2)- अगर कोई व्यक्ति के उतावलेपन व उपेक्षापूर्ण कार्य से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाये और वह पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना न दें, तो 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। लेकिन जो वाहन चालक दुर्घटना के बाद पुलिस में सूचना देते हैं, उनके ऊपर ये धारा लागू ही नहीं होगी।

See also  CG NEWS: राजिम कुंभ कल्प, नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!