Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जनजाति कार्य मंत्रालय के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बैगा बाहुल्य क्षेत्र केंवची का किया दौरा, पीएम जनमन योजना की जानकारी एवं क्रियान्वयन हेतु बैगा जनजाति के समूह की बैठक में हुए शामिल, बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं भविष्य की जरूरतों के बारे में की पूछताछ…

रायपुर। जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत केंवची के बैगा बाहुल्य बसाहट बैगापारा का दौरा किया। उन्होने विशेष कमजोर जनजातियों के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होने बैगा जनजाति के लोगों और जिला अधिकारियों से बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं भविष्य की जरूरतों के बारे में पूछताछ की।

दास ने बैगा जनजाति समूह के लोगों से रूबरू होते हुए उन्हे प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से अगले तीन वर्ष में सभी बड़े मूलभूत कार्यो जैसे आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, आजीविका आदि की शतप्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होने वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवति तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन आदि समय पर उपलब्ध होने की जानकारी ली।

See also  जैजैपुर भट्ठी में शराब कोचियों को खुलेआम दे रहे देशी- विदेशी शराब, जैजैपुर में जमकर चल रहा अवैध शराब का कारोबार, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई इसलिए कोचियों के हौसले बुलंद....

दास ने बैगा जाति के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड, अधार कार्ड एवं जनधन बैंक खाता खुलवाने के लिए एैसे स्थान पर जहां इंटरनेट की अच्छी हो वहां संयुक्त रूप से शिविर लगाने और शिविर लगने की तिथि तथा स्थान की जानकारी सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से देने के निर्देश दिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!