Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेसीडेंशियल स्कूल के छात्रों के दल ने देखी अटल जी पर लगाई गई प्रदर्शनी, सुशासन दिवस के अवसर पर लगाई गई है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी…

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर किया था। इस मौके पर अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित डॉक्युमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अटलबिहारी बाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू कर गांवों को सड़कों से जोड़ने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई।

See also  छत्तीसगढ़:- रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 महीने के मासूम समेत तीन की मौत,नशे में था ड्राइवर...

आकांक्षा रेसिडेंशियल स्कूल जांजगीर के छात्रों का एक दल रायपुर भ्रमण पर आया हुआ है जिन्होंने छायाचित्र प्रर्दशनी का अवलोकन किया। स्कूल के प्राचार्य विक्रांत साहू ने बताया कि संस्था के छात्रों का एक दल रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एन आई टी) में टेक्निकल विज़िट पर आया हुआ है उन्हें जब फ़ोटो प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे यहाँ पहुँचे। विद्यार्थीगण अटल जी से जुड़ी स्मृतियों से रूबरू हुए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने उत्साह के साथ आ रहे हैं। रायपुर निवासी ओमप्रकाश नायक, सूर्यकांत चेलक, दीप्ति गोयल, अदिति चौधरी, आंचल त्रिपाठी ने कहा कि वे नालंदा लाइब्रेरी में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम लाहौद निवासी देवेन्द्र पटेल यहां रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो यहां आकर बहुत अच्छा लगा। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली। इसी प्रकार रायपुर के अभिनव सोनी एवं जागेश्वर ठाकुर पीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने भी कहा कि प्रदर्शनी में अटल जी के प्रधानमंत्री काल के दुर्लभ फोटोग्राफ दिखाये गये हैं। प्रदर्शनी 31 दिसम्बर तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

See also  स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!