Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लंबे अर्से से एक ही पंचायत में जमे सचिव के तबादला की जरूरत, जिला पंचायत सीईओ को संज्ञान लेने की आवश्यकता…

जांजगीर-चांपा। लंबे अर्से से एक ही पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिवों की प्रशासनिक सर्जरी करने की आवश्यकता है। सीईओ जिला पंचायत ने जनपद सीईओ द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर जिले के सभी ब्लॉकों में पंचायत सचिवों का तबादला आदेश जारी किया जाना चाहिए। कई सचिव ऐसे होंगे  जिनकी कार्यशैली को लेकर लंबे अर्से से विभाग को शिकायतें मिल रही होगी। अगर प्रशासनिक कसावट लाई जाती है तो जिले में यह अर्से बाद हुए इस प्रशासनिक सर्जरी से पंचायत विभाग में हड़कंप मच जाएगा।
यहां बताना होगा कि जांजगीर चाम्पा एवं सक्ती जिले में पंचायत विभाग में अर्से से प्रशासनिक सर्जरी नहीं हुई है। कई पंचायतों में पंचायत सचिव 3 वर्ष से अधिक समय अवधि से भी जमे हुए है। उनकी कार्यशैली को लेकर लगातार जिला प्रशासन को शिकायतें नहीं रही थी पंचायत विकास के कार्य भी अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहे थे। जिला पंचायत सीईओ को संज्ञान में लेकर गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सभी जनपद पंचायत सीईओ को इसे पंचायत सचिवों का प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए जाना चाहिए। जनपद सीईओ द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासकीय कार्य के सुविधा की दृष्टि से एवं कार्यों में कसावट लाने पंचायत सचिवों के फेरबदल की कवायद शुरू कर देने की जरूरत है।
जांजगीर चाम्पा एवं सक्ती जिले के नौ ब्लाक में 657 ग्राम पंचायत
उक्त जिले में अधिकांश सचिव को ग्राम पंचायत में एक ही जगह पर चार से पांच वर्षों से अधिक समय से जमे हुए है जिससे खासा पंचायतो में ग्रामीणों को नाराजगी जाहिर करते देखा जा सकता है और सामने लोकसभा चुनाव भी नजदीक है अगर सभी पहलुओं को देखा जाए तो जो सचिव तीन वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवो का तबादला करने की जरूरत है जिससे पंचायतो की कार्यो में कसावट आएगी।

See also  CG NEWS : पेट्रोल की किल्लत’ कई पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, परेशान हो रहे राजधानीवासी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!