छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जुए की महफिल में पुलिस की दबिश 9 बाइक सहित 3 जुआरी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को सायबर टीम एवं थाना अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना अकलतरा एवं सायबर टीम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चगोरी में रूपए पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। पाया गया कि आरोपी सुरेश सिदार निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा, धीरज सिंह निवासी कोटमीसोनर, आदित्य कुर्रे निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा को जुआ खेलते पाया गया। जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 3000 रुपए एवं 52 पत्ती तास एवं घटना से 09 मोटर साइकिल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 649/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम जांजगीर एवं निरीक्षक टी.एस.पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर. संतोष यादव, आरक्षक शशीकांत, शेषनारायण, राजेन्द्र कहरा, राजेश कश्यप, विनोद राठौड़, महिला आर. रश्मि भदोरिया का सराहनीय योगदान रहा।



