Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न…

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

See also  New Land Guidelines 2026 : रायपुर – कोरबा : सरकार का राजस्व बढ़ेगा, जनता की जेब कटेगी : लागू हुई संशोधित गाइडलाइन रेट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!