ग्राम पंचायत सचिव भागवत साहू बना करोड़ो का असामी, गरीबो का शोषण कर चला रहे ब्याज का कारोबार…

सक्ति-मालखरौदा। सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छपोरा में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव भागवत साहू के ऊपर प्रशासन मेहरबान नजर आ रहा है ग्रामीणों के लाख शिकायत के बावजूद अधिकारी उनके ऊपर किसी तरह की कार्रवाही नही कर रहे हैं। पंचायत सचिव के ऊपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लग रहा हैं। अब पंचायत सचिव भागवत साहू पर ब्याज का कारोबार करने का आरोप लगा है सोशल मीडिया में एक स्टाम्प पेपर वायरल हो रहा है जिसमे पंचायत सचिव भागवत साहू के द्वारा कार गिरवी रख कर लाखों रुपये ब्याज पर दिया गया हैं ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव के पास आखिर लाखों की संपत्ति कहाँ से आई यह जांच का विषय हैं। पंचायत सचिव भागवत साहू पर आरोप है कि क्षेत्र में लगातार गरीब लोगों का कीमती सामान गिरवी रख कर उनके मजबूरी का फायदा उठाकर मोटी रकम ब्याज के रूप में वसूल रहे हैं।
पंचायत सचिव की संपत्ति की जांच कराने अब ग्रामीण इनकमटैक्स ऑफिस में शिकायत की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सचिव भागवत साहू के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ता है तो इस पंचायत सचिव के पास करोड़ो की अवैध संपत्ति जब्त हो सकती हैं। आपको बता दे कि लगभग सत्र 1995 में भागवत साहू पँचायत सचिव के पद पर पदस्थ हुए थे उस समय जानकारी के अनुसार डेढ़ एकड़ जमीन था और आज की स्थिति में 8 एकड़ 25 डिसमिल जमीन है तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना सरकारी राशि हजम करके ब्याज में गरीबो को पैसा देकर कितना शोषण किया होगा ऐसे लोगो पर शासन प्रशासन को संज्ञान में लेकर कार्यवाही किये जाने की जरूरत है।



