छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
प्रभारी कलेक्टर और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत विकास संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

सक्ती। प्रभारी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल और विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले के लिए पहुंचे चौथे रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो विकासखंड डभरा के ग्राम सिंघीताराई पहुंची। इस कार्यक्रम के दौरान संयोगिता सिंह जूदेव, कृष्णाकांत चंद्रा, रामनरेश यादव, संजय राम चन्द्र, अनूप अग्रवाल,,संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम, नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, संजय सिंह (आदिम जाति कल्याण विभाग) सहित अन्य आधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



