Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 05 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जांजगीर चांपा के नवापारा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
      खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के जॉजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम नवापारा में रात्रि में जॉच के दौरान 01 चैन माउन्टेन मशीन को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 04 प्रकरण (02 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन/उत्खनन करने वाले कुल 05 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्रवाई  की जाएगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।
    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  राजिम में सावन की पहली सुबह, कुलेश्वर नाथ महादेव के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!