Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर संबोधन…

रायपुर। आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज इस वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैँ जो जनहित में योजनाएं बनाते हैँ साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य करती है हमारे प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी महामारी को ख़त्म कर पूरे विश्व को संदेश दिया है। कोविड के दो टीके बनाया और दूसरे देशों को भी दिये। गरीब कल्याण योजना की अवधि प्रधानमंत्री ने बढ़ाई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ जनता को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी। शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने केबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। आपके आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूँ की आप सभी हितग्राहियों के फार्म भरवा कर योजनाओं का लाभ दिलवाने में उन्हें मदद करें।

See also  लैंगिक समानता के बिना समाज की  प्रगति अधूरी है - ममता जायसवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!