Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, उज्जवला योजना के हितग्राहियों को दिया कनेक्शन…

रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने दो हितग्राही दीपक वाधवानी को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8 लाख रूपए और शबनूर बानो को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत इन्द्राणी चन्द्रकार और उषा बाई को नवीन गैस कनेक्शन प्रदान किए। साय ने इसके बाद महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल भी पहुंचे और महिला समूहों द्वारा बनाए गए मिलेट्स के उत्पाद की जानकारी ली। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर आधारित केक काटकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर आधार सेवा केन्द्र द्वारा 33 नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।

See also  8 छक्के, 15 चौके… फिल सॉल्ट ने केवल बाउंड्री से बनाए 108 रन, इस मामले में सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!