Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश…

 जांजगीर चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर लवीना पांडेय ने कलेक्टोरेट में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
 जनदर्शन में ग्राम सोनाईडीह के नकुल प्रकाश द्वारा दिव्यांग पेंशन, जांजगीर के आवेदक शिवानंद, रामकुमार एवं कृष्ण कुमार साहू द्वारा मुआवजा की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही अन्य आवेदको द्वारा पट्टा दिलाने, मुआवजा दिलाने, आर्थिक सहायता, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन संबंधी कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

See also  मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!