Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मानव अधिकार दिवस पर शिकसा का आयोजन…

 जांजगीर-चांपा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में  मानव अधिकार दिवस व शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर “मुझे है ये अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन, विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य  व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ। प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया।  कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना शिवकुमार अंगारे से.निवृत्त शिक्षक व राजगीत कांति यादव व्याख्याता जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।
  सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने मानव के अधिकार दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर मानव को कई स्वतंत्र अधिकार मिला है जिसका हमें ध्यान रखना चाहिए वही शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने कहा आज संयोजक आस के संयोजन में मानव अधिकार दिवस व शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत पर कार्यक्रम किया जिससे अपने अधिकारों को जानने तथा शहीद वीर नारायण सिंह को याद करने का अवसर मिला।
 कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि हर प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है  जिससे सभी को आगे आने का अवसर मिल रहा है।
 कार्यक्रम में संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन ने भी विचार प्रगट करते हुए कहा हमें अपने अधिकार का जानकारी होना चाहिए।
  कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी “हसमुख ने बताया कि शिकसा निरंतर आयोजन से सबकी प्रतिभा सामने आ रहा है । आज यह कार्यक्रम रखकर अपने मौलिक अधिकार के विषय में बहुत ही सारगर्भित जानकारी साझा हुआ जो  सयोजक जी का सराहनीय प्रयास  है।
 कार्यक्रम में रामकुमार पटेल व्याख्याता, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता , मोहित कुमार शर्मा , विरेन्द्र कुमार साहू प्रधान पाठक , हरमन कुमार बघेल , मीना भारद्वाज , देवप्रसाद पात्रे , बुधनी अजय, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा”, देविका यादव , हेमन्त कुमार साहू , प्रतिभा यादव , पुष्पांजलि ठाकुर  आदि ने विचार,गीत व नृत्य  प्रस्तुत किया।
 कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर  तथा आभार प्रदर्शन संयोजक डा. आस ने किया।

See also  रायपुर में 17 लोगों की मौत, सारागांव के पास भीषण सड़क हादसा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!