Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री और अरुण साव व विजय शर्मा के उप मुख्यमंत्री घोषित होने पर जांजगीर में मना जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में फोड़े पटाखे, करवाया लोगों का मुंह मीठा एवं दी बधाइयां…

जांजगीर-चांपा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और अरुण साव व विजय शर्मा के उप मुख्यमंत्री घोषित होने पर रविवार की शाम जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में जमकर जश्न मना। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई और लोगों का मुँह मीठा कराकर एक-दूसरे को बधाई दी।
नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव चमन सिंह की अगुवाई में यहाँ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पटाखे फोड़े तथा आतिशबाजी की एवं लोगों का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव चमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आदिवासी वर्ग से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर एक अनुकरणीय पहल की है। भारतीय जनता पार्टी सदैव एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर उसे कार्य करने का अवसर देती है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहज, सरल एवं सौम्य मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अरुण साव और विजय शर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार सभी वर्ग के सुलझे हुए नेताओं को ऊँचे ओहदे पर बिठाकर एक अनूठी मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाला समय विकास का समय है। जो विकास पिछले पांच सालों में अवरुद्ध रहा, वह विकास अब तेजी से होगा। इस दौरान दिनेश राठौर, सोनू यादव, चुन्नीलाल राठौर, मृतुन्जय राठौर सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, एक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!