Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का  बयान अमर्यादितः शेषराज हरवंश, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ बयानबाजी पर प्रतिक्रिया…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार की दंश झेल रही कांग्रेस पर अब अपने ही सितम ढाने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसे लेकर अब कांग्रेस नेता भी मुखर होने लगे हैं। पामगढ़ की नवनिवार्चित विधायक शेषराज हरवंश ने इसे अर्थहीन बताया है।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक फैसले लिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने कई प्रयोग किया, जिसे सभी ने सराहा है। इसके बाद भी कांग्रेस की हार का सभी समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का इस तरह अपने ही शीर्ष नेता के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी करना समझ से परे है।उन्होंने कहा कि बृहस्पत सिंह को अनुसूचित जाति वर्ग की महिला पर ऐसी टिप्पणी करना शोभा नही देता है।कांग्रेस के पूर्व विधायक को इस तरह के बयानबाजी करना गलत है। श्रीमती हरबंश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित सभी ने कांग्रेस को जीताने हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने पूर्व विधायक से ऐसे बयानबाजी करने से बचने को कहा है।

See also  रायपुर में बड़ा खुलासा! घर से मिला बम बनाने का सामान, पुलिस जांच तेज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!