Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े का निर्देश बेमौसम बरसात से किसान न हों प्रभावित, कलेक्टर कोरिया ने लिया संज्ञान सजगता पूरी है बरकरार…

कोरिया-बैकुंठपुर। कोरिया के बैकुंठपुर विधानसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने प्रदेश भर में जारी बेमौसम बरसात के मद्देनजर जिले के किसानों को होने वाले नुकसान पर कलेक्टर कोरिया को अवगत कराते हुए ध्यानाकर्षण कराया है कि इस बारिश से किसानों के फसल जो अभी खलिहानों में भी हैं और धान खरीदी केंद्रों में बतौर चट्टे इकट्ठा हैं उन अनाजों को बारिश की नुकसान से बचाकर सुरक्षित किया जाए जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग रहे और किसानों को सुरक्षा उपायों के मद्देनजर सारे संसाधनों की आपूर्ति की करें।जिसके मद्देनजर कलेक्टर कोरिया विनय लांगेह द्वारा चाक चौबंद और पूरी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बातकर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रख रखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्ट और सही तरीके से धान खरीदी करने तथा महत्वपूर्ण जानकारी को प्रतिदिन चस्पा करने निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी हेतु 18 समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जहां अब तक कुल 216 किसानों से 10131.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

See also  ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!