Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जोनल लेवल खेल प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रर्दशन…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक 25 से 27 नवंबर 2023 तक राजनांदगांव के अजीज पब्लिक स्कूल में आयोजित जोनल लेवल खेल प्रतियोगिता में संस्था के विद्यार्थी प्रतिभागी बने। इस खेल प्रतियोगिता को खेल विकास एवं संवर्धन संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के दो अन्य संस्था, जिसमे गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय एवं हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय सहभागिता निभाई। जांजगीर जोनल टीम की अगुआयी ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर ने किया।
टीम की अगुयायी करते हुए दिनांक 25 नवंबर को सभी प्रतिभागियो को जांजगीर से राजनांदगाव लें जाया गया। जहां जांजगीर जोनल टीम ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी विशेष खेल प्रतिभा को उजागर करते हुए खो खो, बैडमिंटन, क्रिकेट एवं शतरंज में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे खो खो बालिका वर्ग में हमारी जांजगीर जोन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा ओजस्वी साहू एवं डिंपल केवट ने खो खो में अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयी बनाने में विशेष सहायता प्रदान की। इसी श्रेणी में खो खो बालक वर्ग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। क्रिकेट बालक वर्ग में हमारी संस्था के विद्यार्थी समर प्रताप सिंह ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 70 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान दिलवाने में सहायक बने, तथा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी हासिल की। इसी श्रेणी में शतरंज प्रतियोगिता में हमारी संस्था के ही विद्यार्थी अधिष्ठ जायसवाल एवं शौर्य तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्वप्निल सोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में संस्था की छात्रा अहाना सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तथा बालक वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय के छात्र शुभम अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई तथा अपने जोन का नाम रोशन किया।
खेल प्रतियोगिता के अंत में अजीज पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर तनाज अजीज ने जांजगीर जोन के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विशिष्ट खेल प्रतिभा को देखते हुए जोनल हेड ऋषभ अग्रवाल को बधाई दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संपूर्ण खेल प्रतियोगिता में हमारे संस्था के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक आशीष रावत ने उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन किया, तथा विद्यार्थियों को खेल में विशेष प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इन प्रतिभागियों के विजयी होकर लौटने के पश्चात समस्त ब्रिलियंट परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया, तथा संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह एवं संचालक आलोक अग्रवाल ने उन्हें प्रोत्साहित एवं सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके  उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था की शिक्षिका महिमा नेताम, आशीष राउत, ऋषभ अग्रवाल एवं समस्त ब्रिलिएंट परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  32 ट्रेनें निरस्त, इस रूट पर बाधित रहेगी रेल सेवा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!