Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही…

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही
 
 
जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नाबालिक बालिका को 06 नवंबर 23 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 772/23 धारा 363 भादवी की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान दिनांक 26 नवंबर 23 को नाबालिक बालिका को आरोपी शशांक टंडन के कब्जे से बरामद किया जाकर दस्तयाब किया जाकर नाबालिक बालिका का धारा 161 जा.फौ. के तहत कथन कराया गया जो अपने कथन में बताएं कि आरोपी शशांक टंडन द्वारा शादी का प्रालोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। जिस पर प्रकरण में धारा सदर का अपराध पाए जाने पर धारा 366, 376 भादवी 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।
आरोपी शशांक टंडन निवासी घोरबंधा ग्राम पंचायत खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला प्रधान आरक्षक  रुद्र नारायण कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, आरक्षक  राजेश कश्यप एवं चौकी नैला स्टाफ का  योगदान रहा।

See also  प्रेमी युवकों के साथ पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया जहर, एक नाबालिग की मौत, दूसरी युवती का इलाज जारी, मोहल्लेवालों ने युवकों की पिटाई की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!