Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभिकर्ता की उपस्थिति में आज कुल 42 इलेक्ट्रॉनिक ट्रासंमिटेड पोस्टल बैलेट पेपर्स हुए जमा, अब तक कुल 219 डाक मतपत्र हो चुके है प्राप्त…

 जांजगीर-चांपा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले में सेवा मतदाताओं इलेक्ट्रॉनिक ट्रासंमिटेड पोस्टल बैलेट पेपर्स (ई.टी.पी.बी.एस.) के माध्यम से मतदान किया गया। डाक मतपत्र नोडल अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा ई.टी.पी.बी.एस. की सुविधा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मतदाता सेवा के तहत डाक से प्राप्त मतपत्र प्रतिदिन जिला कोषालय में दोपहर 3 बजे तक जमा किया जा रहा है। मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभिकर्ता की उपस्थिति में कुल 42 इलेक्ट्रॉनिक ट्रासंमिटेड पोस्टल बैलेट पेपर्स जमा हुए। जिनमें अकलतरा विधानसभा से 16, जांजगीर-चांपा विधानसभा से 11 एवं पामगढ़ विधानसभा से 15 कुल 42 सेवा मतदाताओं ने डाक से ई.टी.पी.बी.एस. प्रेषित किया है। अब तक कुल 219 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके है। पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफ़ी भी करायी गई। इस अवसर पर पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी वहीदुर्रहमान शाह, पायल पांडेय, ट्रेज़री आफ़िसर, गुलाब सिंह चंदेल, कमला प्रसाद खूँटे, भोलाराम मनहर, मृत्युंजय राठौर, रामकुमार साहू, मयाराम नट सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

See also  अब तेजी से दौड़ेगी देश की GDP, RBI गवर्नर का ये प्लान देगा बूस्टर डोज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!