Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना सहायक को दिया गया प्रशिक्षण…

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतगणना के लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना सहायक को प्रशिक्षण दिया गया।
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना का कार्य सकुशल निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों को दायित्वों के साथ ही मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके साथ ही मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-से प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी है, इसकी जानकारी से अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना सहायक को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के खुंटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कौही के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!